अकबर का शासन काल part 3 | Akbar’s reign | अकबर के काल में स्वामी हरिदास भी एक महान संगीतज्ञ थे. ये वृन्दावन में रहकर भगवान की उपासना करते थे
अकबर का शासन काल part 3 | Akbar’s reign
एक मत के अनुसार हरिदास तानसेन के गुरु थे जबकि कुछ विद्वान् हरिदास व तानसेन दोनों को मानसिंह तोमर का शिष्य बतलाते है.
यह भी देखे :- अकबर का शासन काल part 2 | Akbar’s reign
यह भी प्रचलित है की अकबर हरिदास का गाना सुनने के लिए इनकी कुटिया में जाना पड़ा था, क्योंकि इन्होने अकबर के दरबार में जाने से मना कर दिया था. इनका कहना था की वे केवल अपने भगवान के लिए ही गाते है, क्योंकि दरबार से उनका कोई सरोकार नहीं था.
अकबर ने भगवानदास को अमीर-ए-उमरा की उपाधि दी थी. युसुफजाइयो के विद्रोह को दबाने के दौरान बीरबल की मृत्यु हो गई थी. 1602 ई. में सलीम के निर्देश पर दक्षिण से आगरा की ओर आ रहे अबुल-फजल की रास्ते में वीर सिंह बुंदेला नामक सरदार ने हत्या कर दी थी.
मुगल सम्राट अकबर ने अनुवाद विभाग की स्थापना की थी. नकीब खां, अब्दुल कादिर बंदायूनी तथा शेख सुल्तान ने रामायण व महाभारत का फारसी में अनुवाद किया व महाभारत का नाम रज्मनामा रखा गया था.
यह भी देखे :- अकबर का शासन काल part 1 | Akbar’s reign
पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद अबुल फजल ने अनवर-ए-सादात के नाम से तथा मौलाना हुसैन फैज ने यार-ए-दानिश नाम से किया था. हाजी इब्राहिम सरहदी ने अर्थववेद का , मुल्लाशाह मोहम्मद ने राजतरंगिणी का, अब्दुर्रहीम खानखाना ने तुजुक-ए-बाबरी का तथा फैजी ने लीलावती का फारसी में अनुवाद किया था.

फैजी ने नल दमयंती कथा का फारसी में अनुवाद कर उसका नाम सहेली रखा था. भागवत पुराण का फारसी में अनुवाद टोडरमल ने किया था. अब्दुल कादिर बंदायूनी ने सिंहासन बत्तीसी का अनुवाद फारसी में किया था. ज्योतिष के प्रसिद्ध ग्रन्थ तजक व तुजुक का फारसी में अनुवाद जहान-ए-जफर नाम से मुहम्मद खां गुजराती ने किया था.
बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया था. चार बाग़ बनाने की परंपरा अकबर के समय में शुरू हुई थी. अकबर ने शीरी कलम की उपाधि अब्दुस्समद को व जड़ी कलम की उपाधि मुहम्मद हुसैन कश्मीरी को दी थी. मुगलों की राजकीय भाषा फारसी थी. अकबर नक्कारा [नामक वाद्ययंत्र बजता था.
यह भी देखे :- शिवाजी के उत्तराधिकारी part 2 | Shivaji’s successor
अकबर का शासन काल part 3 FAQ
Ans अकबर के काल में स्वामी हरिदास एक महान संगीतज्ञ थे.
Ans हरिदास वृन्दावन में रहकर भगवान की उपासना करते थे.
Ans अकबर ने भगवानदास को अमीर-ए-उमरा की उपाधि दी थी.
Ans युसुफजाइयो के विद्रोह को दबाने के दौरान बीरबल की मृत्यु हो गई थी.
Ans सलीम के निर्देश पर दक्षिण से आगरा की ओर आ रहे अबुल-फजल की रास्ते में हत्या कर दी थी.
Ans 1602 ई. में अबुल-फजल की हत्या कर दी थी.
Ans अबुल-फजल की वीर सिंह बुंदेला नामक सरदार ने हत्या कर दी थी.
Ans मुगल सम्राट अकबर ने अनुवाद विभाग की स्थापना की थी.
Ans नकीब खां, अब्दुल कादिर बंदायूनी तथा शेख सुल्तान ने रामायण व महाभारत का फारसी में अनुवाद किया था.
Ans फारसी में अनुवाद के दौरान महाभारत का नाम रज्मनामा रखा गया था.
Ans पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद अबुल फजल ने अनवर-ए-सादात के नाम से किया था.
Ans अर्थववेद का फारसी में अनुवाद हाजी इब्राहिम सरहदी ने किया था.
Ans भागवत पुराण का फारसी में अनुवाद टोडरमल ने किया था.
Ans बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया था.
Ans चार बाग़ बनाने की परंपरा अकबर के समय में शुरू हुई थी.
आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.. यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसन्द आया तो इसे अपने मित्रों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों के साथ शेयर करना मत भूलना ताकि वे भी इस आर्टिकल से संबंधित जानकारी को आसानी से समझ सके.
अकबर का शासन काल part 3
यह भी देखे :- शिवाजी के उत्तराधिकारी part 1 | Shivaji’s successor