इस्लाम धर्म का इतिहास | History of Islam | इस्लाम धर्म के संस्थापक “हजरत मुहम्मद साहब” थे. हजरत मुहम्मद साहब का जन्म 570 ई. में मक्का के प्रमुख कुरैश कबीले में हुआ था
इस्लाम धर्म का इतिहास | History of Islam
इस्लाम धर्म के संस्थापक “हजरत मुहम्मद साहब” थे. हजरत मुहम्मद साहब का जन्म 570 ई. में मक्का के प्रमुख कुरैश कबीले में हुआ था. उनके पिता का नाम अब्दुल्ला व माता का नाम अमीना था. उनका पालन पोषण उनके चाचा अबू तालिब ने किया था.
हजरत मुहम्मद साहब को मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. 24 सितम्बर 610 ई. को पैगम्बर मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत [हिजरी संवत] के नाम से जाना जाता है.
हजरत मुहम्मद साहब का विवाह 25 वर्ष अवस्था में “खदीजा” नामक विधवा के साथ हुआ था. हजरत मुहम्मद साहब की पुत्र का नाम फातिमा व दामाद का नाम अली है.
देवदूत जिब्रियल ने पैगम्बर मुहम्मद साहब के कुरान को अरबी भाषा में संप्रेषित किया. इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रन्थ कुरान है. कुरान 114 अध्यायों में बंटा हुआ है व इसमें 6360 पद्य है. पैगंबर मुहम्मद साहब ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया. हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु 8 जून, 632 ई. में हुई व इन्हें मदीना में दफनाया गया था.
यह भी देखे :- वैष्णव धर्म क्या है

हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम धर्म दो पंथों में विभाजित हो गया था. जो की निम्न है :-
- शिया
- सुन्नी
- शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते है तथा उन्हें मुहम्मद साहब का न्यायसम्मत उत्तराधिकारी मानते है. अली मुहम्मद साहब के दामाद थे.
- सुन्नी उन्हें कहते है जो सुन्ना में विश्वास करते है. सुन्ना पैगम्बर साहब के कथनों तथा कार्यों का विवरण है.
अली की हत्या 661 ई. में कर दी गई थी. अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई. में कर्बला [ईराक] नामक स्थान पर कर दी गई थी. इन दोनों की हत्या ने शिया को निश्चित मत का रूप दे दिया था. पैगंबर मुहम्मद के उत्तराधिकारी खलीफा कहलाए.
यह भी देखे :- शैव धर्म क्या है
इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ई. तक रहा. 1924 में तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया था. इब्न ईशाक ने सर्वप्रथम पैगंबर साहब की जीवनी लिखी थी. मुहम्मद साहब पैगंबर के जन्म सिन पर “ईद-ए-मिलाद-उन-नबी” पर्व मनाया जाता है.
भारत में सर्वप्रथम इस्लाम का आगमन अरबों के जरिए हुआ था. 712 ई. में अरबों ने सिंध जीत लिया व सबसे पहले भारत के इसी भाग में इस्लाम एक महत्वपूर्ण धर्म बना था.
नमाज के दौरान मुस्लमान मक्का की तरफ मुंह करके खड़े होते है. भारत में मक्का पश्चिम की और पड़ता है. मक्का की ओर की दिशा को क़िबला कहा जाता है.
यह भी देखे :- गौतम बुद्ध के उपदेश
इस्लाम धर्म का इतिहास FAQ
Ans इस्लाम धर्म के संस्थापक “हजरत मुहम्मद साहब” थे.
Ans हजरत मुहम्मद साहब का जन्म 570 ई. में मक्का के प्रमुख कुरैश कबीले में हुआ था.
Ans हजरत मुहम्मद साहब के पिता का नाम अब्दुल्ला व माता का नाम अमीना था.
Ans हजरत मुहम्मद साहब का पालन पोषण उनके चाचा अबू तालिब ने किया था.
Ans हजरत मुहम्मद साहब को मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी.
Ans हजरत मुहम्मद साहब का विवाह 25 वर्ष अवस्था में “खदीजा” नामक विधवा के साथ हुआ था.
Ans हजरत मुहम्मद साहब की पुत्र का नाम फातिमा व दामाद का नाम अली है.
Ans इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रन्थ कुरान है.
Ans कुरान 114 अध्यायों में बंटा हुआ है व इसमें 6360 पद्य है.
Ans हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु 8 जून, 632 ई. में हुई थी.
Ans हजरत मुहम्मद साहब को मदीना में दफनाया गया था.
Ans हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम धर्म दो पंथों में विभाजित हो गया था.
Ans हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम धर्म निम्न पंथों में विभाजित हो गया था- 1. शिया 2. सुन्नी.
Ans अली की हत्या 661 ई. में कर दी गई थी.
Ans अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई. में कर्बला [ईराक] नामक स्थान पर कर दी गई थी.
आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.. यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसन्द आया तो इसे अपने मित्रों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों के साथ शेयर करना मत भूलना ताकि वे भी इस आर्टिकल से संबंधित जानकारी को आसानी से समझ सके.
यह भी देखे :- बौद्ध धर्म के नियम