Close Menu
History Glow
    Facebook X (Twitter) Instagram
    History Glow
    • Home
    • News
    • Business
    • Technology
    • Social Media
    • Entertainment
    • Fashion
    • Lifestyle
    • Health
    History Glow
    Home»त्यौहार व व्रत»मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार

    मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार

    0
    By Kerry on 03/12/2022 त्यौहार व व्रत, मध्यकालीन भारत, राजस्थान का इतिहास
    मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार

    मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार | राजस्थान के सामाजिक जीवन में लोकप्रिय त्यौहारों का मध्यकाल से ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस प्रदेश का सामाजिक जीवन धर्मभीरु जीवन था

    मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार

    राजस्थान के सामाजिक जीवन में लोकप्रिय त्यौहारों का मध्यकाल से ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। गणगौर, रक्षाबन्धन, तीज, दशहरा, गणेश चतुर्थी, दीपावली, मकर सक्रांति, होली, वसन्त पंचमी आदि त्यौहार हिन्दू धर्म के अनुयायियों में लोकप्रिय उत्सव रहे हैं।

    श्रावण शुक्ला तीज के दिन महादेव और पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां पानी में समर्पित की जाती हैं और उनकी गणगौर को घर लाया जाता है। यह उत्सव इतनी खुशी के साथ मनाया जाता था कि कर्नल टॉड ने अपने एनाल्स की प्रथम जिल्द के पृष्ठ 455 पर एक पूरा पैरा इस त्यौहार का सजीव वर्णन करने में लिख दिया।

    रक्षाबन्धन का त्यौहार श्रावण के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसकी उत्पत्ति उस समय हुई थी जब मेवाड़ की रानी कर्णवती ने मुगल सम्राट हुमायूँ के पास राखी भेजकर बहादुरशाह के विरुद्ध सहायता की कामना की थी। मध्यकाल में अकबर और जहांगीर के हिन्दू दरवारी उनकी कलाई पर राखी बाँधने लगे थे। परिवार में इस दिन प्रत्येक बहिन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर इसे मनाती है।

    भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की तीज राजस्थान का एक विशेष आकर्षण है। यह पति-पत्नी के मिलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। कतिपय राज्यों में इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है इसीलिए कर्नल टॉड भी ‘एनाल्स’ लिखते समय उस सुखद स्मृति को विस्मृत नहीं कर सका था। आसोज शुक्ला दशमी के दिन दशहरे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

    गणेश चतुर्थी का त्यौहार भाद्रपद की चौच के दिन बुद्धि देवता गणेश के जन्म दिवस की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गणेश की प्रतिमा पर मोदक चढ़ाए जाते हैं।

    यह भी देखे :- मध्यकालीन राजस्थान की रहन-सहन

    राजस्थान में बारहवीं शताब्दी और शायद उससे पहले से कार्तिक की अमावस्या के दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन मिट्टी के दीयों में तेल डालकर रोशनी की जाती है। इस त्यौहार का सामाजिक जीवन में इसलिए विशेष महत्व है कि सेठ-साहूकारों के खातेवही इसके बाद ही बदले जाते है और कतिपय रजवाड़ों में दीपावली के बाद नया साल प्रारम्भ होता था। इसलिए इस त्यौहार के पश्चात् राजा-महाराजा दरबार आयोजित करते थे जिसमें कुरब के अनुसार लोगों को इनाम नजर करनी होती थी। साधारण लोग एक-दूसरे के यहां मिठाई का आदान-प्रदान करके इस त्यौहार को मनाते थे और आज भी मनाते हैं।

    मकर सक्रांति का त्यौहार माघ मास में मनाया जाता है। इस दिन शासक ब्राह्मणों और विद्वानों को दान-दक्षिणा देते थे। साधारण व्यक्ति इस दिन गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर ब्राह्मणों को देते हैं।

    माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन साधारण व्यक्ति बन्सती रंग की वेशभूषा धारण करके इसे मनाते हैं। इस दिन वाद-विवाद होता है। भूतपूर्व कोटा और मेवाड़ राज्यों में बसन्त पंचमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता था।

    फाल्गुन मास में पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की स्मृति में होली का त्यौहार मनाया जाता है। वैसे यह मिलन का दिन होता है जब साल भर के मनमुटाव भूल कर लोग एक-दूसरे के साथ गले मिलते हैं। मधुर संबंध बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर रंग भी डालते हैं।

    मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार
    मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार

    इनके अलावा अक्षय-तृतीया, रथ-यात्रा, राधाष्टमी, हिन्डोला और देवता-पूजन के त्यौहार भी मनाए जाते हैं। राजस्थान में रहने वाले जैन धर्म के अनुयायी पर्यूषण, रथयात्रा, जलयात्रा, दीपोत्सव के त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इन सब में पर्यूषण विशेष महत्व के हैं। यह भाद्रपद मास में आते हैं तथा आठ दिन तक चलते हैं। इन दिनों श्रावक को जैन देवालयों में जाकर पूजा अर्चना करनी आवश्यक होती है। अन्तिम दिन इष्ट मित्रों से क्षमा याचना की जाती है और दूर बसे मित्रों संबंधियों को क्षमा-पत्र लिखे जाते हैं। सम्वत्सरी के रूप में पर्यूषण का विशेष महत्व है।

    राजस्थान में रहने वाले मुसलमान मुहर्रम, ईद, शबेरात, इदुलफितर, ईद-उल-जुहा, बारावफात के त्यौहार मनात है। इन सब में मुहर्रम (ताजिया) का सामाजिक जीवन से निकट का संबंध है क्योंकि इस दिन हिन्दू और मुसलमान ताजिया देखने के लिए एकत्रित होते हैं।

    यह भी देखे :- मध्यकालीन राजस्थान का जन जीवन

    त्यौहार का सांस्कृतिक समन्वय में विशेष योगदान रहा है। त्यौहारों के अवसर पर हिन्दू, जैन और मुसलमान एक साथ एकत्रित होते हैं। परिणामस्वरूप राजस्थान में भ्रातृत्व की भावना समय-समय पर ताजी होती रहती थी। राजपूत राजा सभी त्यौहारों में समान रूप से भाग लेते थे और यथासम्भव सहयोग भी करते थे त्यौहार मनोरंजन के साधन भी थे जिन्हें स्त्री और पुरुष घर की चारदीवारी से बाहर आकर सामूहिक रूप से मनाते थे। अन्त में, ये त्यौहार धर्म एवं संस्कृति के प्रतीक के रूप में भी मध्यकालीन राजस्थान के सामाजिक जीवन से विशेष रूप से सम्बद्ध हो गए।

    सारांश: मध्यकालीन राजस्थान के सामाजिक जीवन के मूल तत्वों का विवेचन करने के पश्चात् कुछ तथ्य स्पष्ट होते है

    (i) राजस्थान के सामाजिक जीवन में पूर्वमध्यकाल से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति तक एक तारतम्य पाया जाता है।

    (ii) मुस्लिम सम्पर्क के पश्चात् यहां के रहन-सहन, खान-पान और आचार-विचार प्रभावित हुए लेकिन यह प्रभाव केवल उच्च वर्ग तक ही सीमित था।

    (iii) राजस्थान में बहु-पत्नी प्रथा होते हुए भी समाज में स्त्रियों को सम्मानित स्थान प्राप्त था।

    (iv) मध्यकालीन समाज विभिन्न जातियों, उपजातियों में विभाजित था लेकिन उस समय जाति की संकीर्ण भावना इस प्रदेश में उस अवस्था में नहीं थी जितनी अब आ गई है।

    (v) इस प्रदेश का सामाजिक जीवन धर्मभीरु जीवन था। पग-पग पर धर्म और संस्कृति की रक्षा के उपक्रम मौजूद थे।

    (vi) यहां के सामाजिक जीवन में त्यौहारों का विशेष महत्व था। जब ऊँच-नीच, धर्म-अधर्म की भावना को भुलाकर यहां के निवासी एक साथ एकत्रित होकर त्यौहारों में भाग लेते थे।

    (vii) सामाजिक दृष्टि से भारत के अन्य भागों की तुलना में मध्ययुगीन राजस्थान पिछड़ा प्रदेश नहीं था। यहां के निवासियों को वे सब सुख-सुविधाएँ उपलब्ध थी जो अन्य भागों के लोगों को थी। अन्तर केवल इतना था कि उन्हें वंश परम्परागत शासकों अथवा उनका अनुकरण करने वाले जागीरदारों के कड़े अनुशासन में रहना पड़ता था। कभी-कभी ये सामन्त उनका आर्थिक शोषण भी करते थे लेकिन फिर भी धर्म और संस्कृति के रक्षक के रूप में यहां का सामाजिक जीवन महत्वपूर्ण था।

    यह भी देखे :- मध्यकालीन राजस्थान का सामाजिक जीवन

    मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार FAQ

    Q 1. रक्षाबन्धन का त्यौहार किस दिन मनाया जाता है?

    Ans – रक्षाबन्धन का त्यौहार श्रावण के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है.

    Q 2. गणेश चतुर्थी का त्यौहार कब मनाया जाता है?

    Ans – गणेश चतुर्थी का त्यौहार भाद्रपद की चौच के दिन मनाया जाता है.

    Q 3. दीपावली का त्यौहार कब मनाया जाता है?

    Ans – दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है.

    Q 4. मकर सक्रांति का त्यौहार कब मनाया जाता है?

    Ans – मकर सक्रांति का त्यौहार माघ मास में मनाया जाता है.

    Q 5. होली का त्यौहार कब मनाया जाता है?

    Ans – होली का त्यौहार फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है.

    आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.. यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसन्द आया तो इसे अपने मित्रों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों के साथ शेयर करना मत भूलना ताकि वे भी इस आर्टिकल से संबंधित जानकारी को आसानी से समझ सके.

    यह भी देखे :- मध्यकालीन आर्थिक स्थिति
    Go To Home Page 🏠

    Follow on Social Media

    • Instagram
    • Facebook
    • Twitter
    • LinkedIn

    केटेगरी वार इतिहास


    प्राचीन भारतमध्यकालीन भारत आधुनिक भारत
    दिल्ली सल्तनत भारत के राजवंश विश्व इतिहास
    विभिन्न धर्मों का इतिहासब्रिटिश कालीन भारतकेन्द्रशासित प्रदेशों का इतिहास
    Festivals of Medieval Rajasthan मध्यकालीन राजस्थान के त्यौहार
    Kerry
    • Website

    Recent Posts

    Tips to Create an Interesting and Successful Business Presentation

    09/04/2025

    How CNC Technology is Shaping the Future of Manufacturing

    09/04/2025

    Optimizing Your Home Network: Choosing the Right Router

    24/02/2025

    The Ultimate Guide to Hiring a Removal Firm in Manchester: What You Need to Know

    28/01/2025

    How Mini Movers in Stockport Can Save You Time and Money on Small Moves

    28/01/2025

    How to Find the Perfect Unique Abaya: A Guide to Style and Elegance

    28/01/2025
    Follow on Social Media
    • App
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Fitness
    • Food
    • Games
    • Health
    • Home Improvement
    • Lawyer
    • Lifestyle
    • News
    • Pet
    • Photography
    • Real Estate
    • Social Media
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • Website
    About Us
    About Us

    Find out the best news about Business Education , Fashion , Lifestyle, Technology, Sports and many more news as trending news.

    New Release

    Before Google Maps: The Tools People Used to Navigate the World

    22/07/2025

    Tips to Create an Interesting and Successful Business Presentation

    09/04/2025
    Social follow & Counters
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Telegram
    • WhatsApp
    • About us
    • DMCA
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Historyglow.net © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.